हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझसे मत खेल, मैं आग हूं', विधानसभा में बोले मंत्री अनिल विज, किस पर था ये निशाना?

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चेतावनी देते हुए कहा – “मुझसे मत खेल, मैं आग हूं। मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। विधानसभा में जो अनिल विज ने कहा, वही लाइन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, अनिल विज ने यह बयान सदन में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संबोधित करते हुए दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में अनिल विज के अकाउंट से लिखा गया है – “हरियाणा विधानसभा में बोलते हुए, मुझसे मत खेल, मैं आग हूं। मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएगा।” अनिल विज के इस बयान का लोग अलग-अलग अर्थ निकालने लगे। कुछ ने कयास लगाया कि क्या अनिल विज पार्टी से नाराज हैं और अपनी पार्टी के किसी नेता पर तंज कस रहे हैं, लेकिन असल में उन्होंने ये बातें भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संबोधित करते हुए कही।

वीडियो में क्या बोले हुड्डा?

विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो देखने के बाद पता चला कि अनिल विज ने कहा – “हुड्डा साहब बार-बार मेरा नाम ले रहे हैं, मैं इनको कहना चाहता हूं कि मुझसे मत खेल, मैं आग हूं। मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएगा।” अनिल विज की बातें सुनकर स्पीकर भी हंसते नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार (26 मार्च) को भी विधानसभा में मंत्री अनिल विज और भूपेंद्र हुड्डा आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान अनिल विज ने एक गाने के जरिए तंज कसा था। अनिल विज बजट पर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। बजट को लेकर उठाए गए विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा – “आईना जब भी उठाया करो, पहले खुद को देखा करो, फिर दिखाया करो।”

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें : ओवरटाइम से इनकार किया और नौकरी गंवाई? बड़ी कंपनी में छंटनी पर उठा सवाल

विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला एक बिल पेश होने के मौके पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान बीजेपी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि “कुछ समझ नहीं आया।” इस पर चुटकी लेते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा – “ये आपको नहीं, समझदार लोगों को समझ आएगा।” इसके जवाब में अनिल विज ने कहा – “तेरे जैसे नहीं समझ सकते, समझ तो सब आ गया, लेकिन मैं जवाब गाकर दूंगा।” इसके बाद अनिल विज ने गाना गाया – “हमने उनको भी चुप-चुप के जाते देखा उन गलियों में, सब पता मैंने, सब जानूं मैं…”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola