हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड को लेकर अब आरोपी पिता दीपक यादव के बड़े भाई विजय यादव का बयान सामने आया है। विजय यादव का कहना है कि हमे खुद समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये क्यों हुआ? जो पिता खुद पौधे को सीच रहा है, उसने खुद ही उसे काट दिया। अब उसे पछतावा है। वो चाहता है कि फांसी हो, लेकिन कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
दीपक खुद था बिल्डर
उन्होंने आगे कहा कि लोगों के ताने की बात सही नहीं लगती है। उसको खुद पैसे की कमी नहीं रहती थी। दीपक खुद बिल्डर है। बात कुछ और लग रही है। दीपक खुद सोने नहीं तो चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुआ था। ऐसे में जो बेटी पर करोड़ो खर्च कर दे। वजह अभी तक समझ नहीं आई। कभी हमसे कुछ नहीं बताया।
परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी हैरान
दीपक यादव के इस कदम से परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी हैरान हैं। सब हैरान और परेशान हैं। दीपक अपने बेटी राधिका से बहुत प्यार करते थे। वह आर्थिक रूप से भी बहुत मजबूत थे। दीपक ने ही डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर राधिका की एकेडमी खुलवाई थी। वहीं दीपक यादव पुलिस के सामने भी बार-बार बयान बदल रहा है। दीपक के बयान बदलने से खुद पुलिस भी हैरान है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस मीडिया से बात करने से भी बच रही है। वहीं शनिवार को राधिका यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पीठ में मारी थी 4 गोलियां
गुरुग्राम के सेक्टर 57 में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता ने राधिका के पीठ पर 4 गोलिया मारी थी। इस घटना में राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने राधिका के चाचा कुलदीप यादव की शिकायत पर दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines