Himani Narwal Vs Ananya Sahani Murder Case: हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या हुई। जिस तरह यह हत्याकांड हुआ, ऐसा ही एक केस उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में हुआ, जिसे अनन्या साहनी हत्याकांड कहा जाता है। दोनों हत्याकांड कई मामलों में एक दूसरे से काफी मिलते जुलते हैं। हिमानी का शव एक मार्च दिन शनिवार को मिला था और अनन्या का शव एक दिन पहले 28 फरवरी को मिला था। दोनों मामलों में आरोपी ब्वॉयफ्रेंड निकला।
आइए जानते हैं कि इसके अलावा दोनों मामलों में क्या अंतर और समानताएं हैं?
- हिमानी का शव नीले रंग के सूटकेस में भरकर फेंका गया, अनन्या का शव भी लाल रंग के सूटकेस में डालकर फेंका गया था।
- हिमानी का शव सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में मिला, अनन्या का शव भी जौनपुर में कमला हॉस्पिटल के सामने कूड़े के ढेर में मिला।
- हिमानी की हत्या पीट-पीट कर गला घोंटकर की गई थी। अनन्या की हत्या भी लोहे के पलटे से सिर पर वार होने से हुई थी।
- हिमानी को ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मारा गया, वहीं अनन्या को किसी बात पर विवाद होने के चलते मारा गया।
- हिमानी पढ़ाई करने के लिए रोहतक में अपने पैतृक घर में रहती थी, अनन्या भी अपने पति से अलग किराये के कमरे में रहती थी।
कैसे हुआ हिमानी नरवाल हत्याकांड?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमानी की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड सचिन ने की, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि उसने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हिमानी की हत्या की। हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और बार-बार पैसे मांग रही थी। वह उसे लाखों रुपये दे चुका था। तंग आकर उसने हिमानी को ठिकाने लगा दिया। घर में घुसकर पीट-पीटकर उसे अधमरा किया और चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को नीले रंग के सूटकेस में भरकर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया।
कैसे हुआ अनन्या साहनी हत्याकांड?
मिली जानकारी के अनुसार, अनन्या साहनी की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड विशाल ने की। 24 फरवरी की शाम को विशाल अनन्या से मिलने उसके कमरे पर आया और रात में वही रुका। 25 फरवरी की सुबह दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर विशाल ने अनन्या के सिर में लोहे के पलट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने लाल रंग के सूटकेस में उसकी लाश डाली और ई-रिक्शा पर कमला हॉस्पिटल तक ले गया, जहां झाड़ियों में उसने सूटकेस को फेंक दिया, लेकिन CCTV फुटेज से पुलिस को उसका सुराग मिल गया और पुलिस ने जौनपुर जंक्शन से विशाल को दबोच लिया।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines