Himani Narwal Murder Case Inside Story: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को दबोच लिया है, जिससे हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी बरामद हुई है। वह बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है, जिसने शुरुआती जांच में ही अपना गुनाह भी कबूल कर लिया, लेकिन मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की गिरफ्तारी होते ही वह कहानी पूरी तरह से पलट गई, जिसमें कहा जा रहा था कि हिमानी राहुल गांधी की करीबी थी।
वह राहुल गांधी के साथ उनकी भारत जोड़ो यात्रा में नजर आई थी और उनके साथ जम्मू कश्मीर तक भी गई थी। छोटी उम्र में ही उसे बतौर कांग्रेस नेता काफी लोकप्रियता मिलते लगी थी, इससे दूसरे कांग्रेस नेता जलते थे, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी, जबकि मामला ब्वॉयफ्रेंड और ब्लैकमेलिंग का निकला। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूल की कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उससे बार-बार पैसे मांग रही थी, इसलिए तंग आकर उसने हिमानी की हत्या की साजिश रची और हत्या करके सूटकेस में डालकर शव फेंक दिया।
लॉ कर रही हिमानी की लाश मिली थी सूटकेस में
हत्यारे ने पुलिस के सामने यह कबूल कर लिया है कि उसने ही हिमानी की हत्या की और हत्या उसके घर पर ही की। फिर शव को सूटकेस में डालकर सांपला ले गया। उसने यह भी पुलिस को बताया कि वह हिमानी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था। हत्यारोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। उसने आरोप लगाया है कि हिमानी उसको ब्लैकमेल करती थी। उसने हिमानी को कई बार पैसे भी दिए, लेकिन बार-बार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी की हत्या कर दी।
बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के किनारे झाड़ियों में पड़े एक सूटकेस से बरामद हुआ था। हिमानी कांग्रेस पार्टी की सक्रिय युवा कार्यकर्ता थी और वह कानून की पढ़ाई कर रही थी। हिमानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी, लेकिन उसकी हत्या ने पूरी कांग्रेस को हिलाकर रख दिया। रोहतक पुलिस ने हिमानी नरवाल हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित कर दी है, जिसके चीफ ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। मोबाइल फोन भी रिकवर हो चुका है, जिसे खंगाला जा रहा है।
कई सवालों के जवाब अभी तलाशने बाकी
वहीं जिस सूटकेस में हिमानी की डेड बॉडी मिली है, वह उसके घर का ही है। हालांकि हत्यारोपी गिरफ्तार हो गया है, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं, जिनके सवाल खंगालने बाकी हैं। जैसे क्या एक शख्स ने हिमानी की हत्या की या वारदात में और लोग भी शामिल हैं? हिमानी अपने ब्वॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल क्यों कर रही थी?
मां ने कहा कि वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम में गई थी और तभी से लापता थी। अगर वह कार्यक्रम में गई थी तो उसका शव नाइट सूट में क्यों मिला? गिरफ्तार शख्स का कहना है कि उसने हिमानी के घर में घुसकर ही उसकी हत्या की तो क्या वारदात के वक्त हिमानी की मां घर पर नहीं थी? क्या वारदात के वक्त कोई घर में नहीं था? हिमानी के साथ मारपीट हुई तो क्या किसी ने उसके चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी?
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
21 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines