Haryana Next Chief Minister Latest Update: 8 अक्टूबर 2024 को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 11 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने बहुमत साबित किया और आज वो जम्मू कश्मीर के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मगर हरियाणा में अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा भी सामने नहीं आया है। हरियाणा में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई, लेकिन अब राज्य में सीएम पद को लेकर पेंच फंस गया है। हरियाणा के सीएम की रेस में 3 बड़े नाम शामिल हैं। खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के अलावा बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज और राव इंद्रजीत भी मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक चुके हैं।
अमित शाह ने बुलाई बैठक
गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम के चेहरे पर फैसला हो सकता है। हालांकि सीएम पद के लिए फंसा यह पेंच इतनी आसानी से नहीं सुलझेगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नायाब सिंह सैनी ही हरियाणा के अगले सीएम होंगे। मगर वास्तव में सैनी को बतौर मुख्यमंत्री बहुत कम लोग पसंद करते हैं। अनिल विज काफी लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। तो राव इंद्रजीत पहले ही 9 विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
अनिल विज और राव इंद्रजीत का कहना है कि बीजेपी हाईकमान जो भी फैसला लेंगे उन्हें मंजूर होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि नायाब सिंह सैनी कई मामलों में अनिल विज और राव इंद्रजीत से काफी पीछे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो सिर्फ 22.1 प्रतिशत लोग नायाब सैनी को बतौर सीएम देखना चाहते हैं। 22.5 प्रतिशत पुरुष और 21.7 प्रतिशत महिलाओं ने नायाब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई है।
सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीएम नायाब सिंह सैनी के बेहद कम फॉलोअर्स हैं। एक्स (ट्वीटर) पर नायाब सिंह सैनी के 89 हजार 800 फॉलोअर्स हैं, तो वहीं अनिल विज के 89 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। राव इंद्रजीत के 1 लाख 20 हजार फॉलोअर्स हैं। इससे जाहिर है कि सोशल मीडिया पर अनिल विज का दबदबा है।
यह भी पढ़ें- Omar Abdullah के शपथ ग्रहण की 5 खास बातें, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines