Haryana Municipal Elections: हरियाणा निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हिसार से प्रवीन पोपली को टिकट दिया है। बीजेपी ने अंबाला से सैलजा सचदेवा, पानीपत से कोमल सैनी और रोहतक से रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सोनीपत में पार्टी ने पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ेंः JP Nadda के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कब? दक्षिण के नेता का नाम क्यों
पार्टी ने उनके मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया है। करनाल में रेणु बाला गुप्ता दोबारा बीजेपी का भरोसा जीतने में कामयाब रही हैं। उनको फिर से मैदान में उतारा गया है। गुरुग्राम में बीजेपी ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी पर दांव खेला है। फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, यमुनानगर से सुमन बहमनी को टिकट दिया गया है।
बता दें की जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से विचार-विमर्श के बाद चुनाव समिति ने 9 नगर निगमों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दावा किया कि सभी सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।
कविता जैन ने विधानसभा चुनाव में मांगा था टिकट
पार्टी ने मजबूत और जनता के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। जनता भी इन उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी। बाकी सीटों पर जल्द कैंडिडेट्स का ऐलान किया जाएगा। पार्टी की ओर से जल्द अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः BJP Delhi CM के ऐलान का PM मोदी से कनेक्शन, चौंकाने वाला नाम आ सकता है सामने
इससे पहले विधानसभा चुनाव में राजीव जैन ने अपनी पत्नी कविता जैन के लिए टिकट की डिमांड की थी। मनोहर लाल के नजदीकी होने के बावजूद कविता जैन को टिकट नहीं मिल पाया था। बीजेपी के सूत्रों के मुताबित मानेसर सीट से भी जल्द कैंडिडेट का ऐलान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines