Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में अब बच्चों के लिए खास आदेश जारी किया है। 77वें स्वतंत्रता दिवस से चंद दिन पहले ये खास आदेश चर्चा में है। जिसके तहत अब बच्चे स्कूल में गुड मॉर्निंग कहने के बजाय जयहिंद बोलेंगे। बच्चों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने ये आदेश जारी किया है। इसको लेकर हरियाणा के शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके अनुसार अब बच्चे अपने टीचर्स को गुड मॉर्निंग के बजाय जयहिंद कहकर विश करेंगे।
ये भी पढ़ें- हरियाणा: किसानों का 133 करोड़ का कर्ज माफ, 24 फसलों पर मिलेगी MSP, CM सैनी ने किए बड़े ऐलान
शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन 2 पन्नों का है। जिसमें काफी तर्क विभाग की ओर से दिए गए हैं। बताया गया है कि आखिर किस आधार पर बच्चों को जयहिंद बोलने के लिए कहा गया है? नोटिफिकेशन में जयहिंद का महत्व भी विस्तार से बताया गया है। देश चंद दिन बाद ही अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। बच्चों में भी इस दिन अपनी प्रस्तुति पेश करने के लिए काफी क्रेज दिखता है। जिसको देखते हुए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने खास फैसला लिया है। छोटी उम्र में ही बच्चों में देशभक्ति की भावना को पैदा किया जा सके, इसलिए इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।
बच्चों में एकता की भावना पैदा करने का प्रयास
हरियाणा सरकार की ओर से इस नोटिफिकेशन के पीछे कई कारण बताए गए हैं। बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जा सके, उनमें एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित की जा सके। बच्चों का सतत विकास हो, देश के प्रति उनका सकारात्मक नजरिया बना रहे। इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है। आदेशों का पालन 15 अगस्त से पहले हो, इसको सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। वहीं, आदेशों में अनुशासन और सम्मान को बढ़ावा, परंपरा के प्रति सम्मान, भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, एकजुट करने वाली शक्ति जयहिंद को बताया गया है।
यह भी पढ़ें:अब स्कूलों में 50 हजार तक के काम करवा सकेंगे हेडमास्टर, शिक्षा विभाग ने जारी किए ये आदेश
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines