Haryana: रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार रात को कार सवार कुछ बदमाशों ने एक के बाद एक गन प्वाइंट में चार पेट्रोल पंप लूट लिए। बदमाश चारों पेट्रोल पंप से कुल करीब 1.27 लाख रुपये लेकर फरार हुए हैं। वारदात के बाद पेट्रोल पंप मालिकों में रोष है। एक साथ चार पेट्रोल पंप से लूट की वारदात ने इलाके में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं। वीड़ियो में तीन बदमाश सफेद रंग की कार में दिखाई पड़ रहें हैं। पिस्टल के बल पर वह पंप के सेल्समैन से पैसे लेते दिखाई दे रहें हैं। जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार देर रात 10 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।
बदमाशों ने अलग-अलग पंपों से एक से 40 हजार, दूसरे पेट्रोल पंप से 27 हजार, तीसरे से 10 हजार व एक अन्य से 50 हजार की लूट की है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों के चेहरे के स्कैच बनवा रही है। कार से बदमाशों की पहचान कर उनकी धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन के लिए कई टीम बनाई गई हैं। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines