CM Nayab Singh Saini Big Announcement: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रबी फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी की है। इससे किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ की गई है। वहीं, चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है।
मसूर फसल की उत्पादन सीमा तय
सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़ और गर्मी में पैदा होने वाली मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा बढ़ाते हुए 3 क्विंटल से 4 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। मसूर का औसत उत्पादन, जो अभी तक फिक्स नहीं था, उसे प्रति एकड़ 4 क्विंटल तय किया गया है।
किसानों को मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार का यह फैसला रबी विपणन सीजन 2025-26 से प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
किसान कर रहे थे मांग
हरियाणा के किसान कई सालों से सरकार से यह मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचकर किसानों के साथ प्री बजट पर चर्चा की थी। इस दौरान कई किसानों ने अपनी-अपनी कई समस्याएं बताई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को दिलासा दिया था कि वह जल्द ही उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा था कि वह बजट में किसानों के लिए स्पेशल पैकेज भी रखेंगे।
ये भी पढ़ें- हिमानी नरवाल के घर में ‘हत्यारे’ को देख मां बेहोश, पुलिस के सामने उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
गिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
21 hrs ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
8 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
9 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
12 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
15 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
15 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
16 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines