Rebellion in Haryana BJP: हरियाणा में बीजेपी की सूची जारी होने के बाद अब तक कई बड़े नेता और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने कहा कि यदि सीएम नायब सिंह सैनी ने टिकट वितरण के दौरान अपनी बात रखी होती तो इस बगावत को रोका जा सकता था। बता दें कि पार्टी अब तक सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने 4 सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जबकि आज विधानभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है।
महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके रामबिलास शर्मा ने टिकट कटने के बाद महेंद्रगढ़ से अपना नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अब लग रहा है कि वे पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पार्टी ने यहां से कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं उधर हथीन विधानसभा सीट से पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी। असंध सीट से टिकट नहीं मिलने पर जिले राम शर्मा भी पार्टी से नाराज हैं।
इंद्र्रजीत ने किया सीएम बनने का दावा
ऐसे में करण देव कंबोज के बयान से हरियाणा की सियासत अचानक से गरमा गई है। कंबोज का यह बयान राव इंद्रजीत सिंह के बयान के बाद आया है। इंद्रजीत सिंह ने दो दिन पहले गुरुग्राम में कहा था कि लोग चाहते हैं कि वे सीएम बनें। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव सीएम सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यानि तय है कि चुनाव के बाद सैनी ही सीएम बनेंगे।
सीएम सैनी की राय को नहीं मिली तवज्जो
कंबोज ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकट पाने के हकदार कई नेताओं को नजर अदांज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया था तो पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर चला गया था लेकिन टिकट वितरण के दौरान सीएम नायब सिंह की एक नहीं सुनी गई। इसलिए पार्टी को प्रदेश में बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस में टिकटों के ऐलान से पहले इन 2 उम्मीदवारों ने फाइल कर दिया था नामांकन, बाद में हुई घोषणा
पूर्व मंत्रियों के टिकट कटे तो फूट-फूटकर रोए
बता दें बीजेपी ने 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में सैनी सरकार में मंत्री बिशंभर सिंह का टिकट काट दिया गया था। उनकी बवानी खेड़ा रिजर्व सीट से पार्टी ने कपूर वाल्मीकि को मैदान में उतारा था। इसके बाद उनकी रूलाई फूट पड़ी। वहीं सोनीपत से निवर्तमान विधायक और मंत्री कविता जैन भी टिकट कटने के बाद रो पड़ी थीं।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में AAP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
सभी बागियों को मना लेंगे
वहीं पार्टी में टिकट कटने के बाद हुई बगावत पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि एक सीट पर कई दावेदार हो सकते हैं। अगर किसी को टिकट नहीं मिलता है तो कुछ नाराजगी हो सकती है और ऐसा हर चुनाव में होता है। खट्टर ने कहा कि हम बागी नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। सभी को मतदान से पहले मना लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 hr ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines