Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग है। 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। वहीं, इस चुनाव में गठबंधन कर चुकी ASP-JJP ने अपनी 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में जेजेपी ने 15 और एएसपी ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। वहीं, चौंकाने वाला फैसला लेते हुए गठबंधन ने रानियां सीट से रणजीत चौटाला के समर्थन का ऐलान किया है। दुष्यंत चौटाला के दादा रणजीत सिंह बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। पूर्व बिजली मंत्री को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था।
यह भी पढ़ें:इस जिले की हर सीट पर बगावत; BJP-कांग्रेस के लिए चुनौतियां नहीं कम, INLD-JJP का क्या हाल?
जाहिर है अब अजय चौटाला और रणजीत चौटाला का खेमा एक हो गया है। वहीं, जेजेपी ने यमुनानगर से इंतजार अली गुर्जर और थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठौड़ पर दांव खेला है। पानीपत ग्रामीण से रघुनाथ कश्यप, इंद्री से कुलदीप मदान, रतिया से रमेश कुमार ओड, टोहाना से हवा सिंह खोबड़ा, आदमपुर से कृष्ण गंगवा और कालांवाली से गुरजंट तिगड़ी पार्षद को टिकट दिया गया है। पार्टी ने रोहतक से जितेंद्र बल्हारा, हिसार से रवि आहुजा, बादली से कृष्ण सिलाना और कलानौर से महेंद्र सुडाना को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, हथीन से रविंद्र सहरावत, झज्जर से नसीब सोनू वाल्मीकि, फरीदाबाद एनआईटी से हाजी करामत अली को कैंडिडेट घोषित किया गया है।
41 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी
वहीं, एएसपी ने रेवाड़ी से मोती यादव, फरीदाबाद से निशा वाल्मीकि और रादौर से मंदीप टोपरा को टिकट दिया है। बता दें कि जेजेपी में हवा सिंह खोबड़ा एक दिन पहले ही शामिल हुए हैं। जिन पर टोहाना सीट से दांव लगाया गया है। पार्टी के दिग्गज और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे निशान सिंह भी जेजेपी को अलविदा कह चुके हैं। खोबड़ा मार्केट कमेटी के जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट के पद से रिटायर्ड हैं। उनके बेटे रणबीर सिंह ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। अब तक ये गठबंधन हरियाणा की 90 में से 49 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है।
यह भी पढ़ें:सुनील सांगवान कौन? ‘दंगल गर्ल’ बबीता फौगाट की जगह मिला टिकट, इनके जेलर रहते राम रहीम को 6 बार मिली पैरोल
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines