Haryana Assembly Election: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नारनौंद में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और इनेलो वर्करों में झड़प देखने को मिली है। खांडा खेड़ी गांव के शहीद भगत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कांग्रेस कैंडिडेट जस्सी पेटवाड़ और भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों ने बोगस वोटिंग के लेकर एक-दूसरे को घेरा। पुलिस ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला। नूंह विधानसभा सीट पर भी विवाद देखने को मिला।
यह भी पढ़ें:HOT सीट लोहारू… जेपी दलाल और राजबीर फरटिया के बीच सीधा मुकाबला, JJP-INLD किसके बिगाड़ेगी समीकरण?
नूंह सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद और इनेलो उम्मीदवार ताहिर हुसैन के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ। चंदेनी गांव में विवाद के बाद पुलिस तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के समर्थकों ने छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। फतेहाबाद के बूथ नंबर 47 पर एक महिला बेहोश होकर गिर गई। सुबह साढ़े 10 बजे शिव नगर निवासी प्रेम कुमारी मतदान करने के लिए पहुंची थी। परिवार के लोगों ने महिला को साथ लगते अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है।
कुंडू और आनंद सिंह दांगी में झड़प
रोहतक जिले की महम सीट पर हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कुंडू शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मदीना गांव पहुंचे थे। यहां पर बने बूथ नंबर 134 पर निरीक्षण के दौरान उनकी कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पिता आनंद सिंह दांगी से झड़प हो गई। उनके कपड़े तक फट गए। कुंडू ने आरोप लगाया कि आनंद सिंह दांगी ने उनके ऊपर हमला किया है। उनके पीए को भी चोटें लगी हैं।
बता दें कि इस बार हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 101 महिलाएं हैं। वहीं, 464 कैंडिडेट निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। वोटिंग के लिए कुल 20632 सेंटर बनाए गए हैं। पुलिस ड्रोन से मतदान केंद्रों की निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें:HOT सीट सिरसा… गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया में कांटे का मुकाबला, HLP-INLD गठबंधन से कितने बदले समीकरण?
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
18 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines