Haryana Assembly Election Result: चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी वोटरों के लिए समाजसेवा के नाम पर शुरू की गई मुहिम से किनारा करने लगे हैं। महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कुछ ही घंटे पहले समर्थकों की बैठक बुलाई थी। जिसमें बेटियों को कॉलेज लाने-ले जाने के लिए शुरू की गईं फ्री 18 बसों को बंद करने का ऐलान किया गया था। बलराज ने कहा था कि अब नए विधायक से लोगों को ऐसी बसें चलाने की डिमांड करनी चाहिए। अब कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट से लड़ने वाले संदीप गर्ग ने इससे मिलता-जुलता फैसला लिया है। संदीप गर्ग ने समाजसेवा के नाम पर लोगों के लिए रसोई शुरू की थी। जहां सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना खिलाया जा रहा था। लेकिन हार के बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया है।
हरियाणा में चली थी चर्चा
इस सेवा का लाभ अब लोगों को नहीं मिलेगा। लाडवा हॉट सीट थी। इस सीट से सीएम नायब सिंह सैनी बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। संदीप गर्ग ने यहां से निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद वे चर्चा में आ गए थे। उनकी रसोई शुरू करने की चर्चा हरियाणा में थी। लेकिन अब इस सेवा को बंद कर फिर से प्रदेश में चर्चा में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें:नतीजों के बाद कांग्रेस में रार तेज; समीक्षा बैठक से हुड्डा-उदयभान गायब; राहुल गांधी ने बताई हार की ये वजह
लोगों को कहना है कि यह कदम समाजसेवा नहीं, स्वार्थ के चलते उठाया गया था। चुनाव में उनको महज 2262 वोट मिले हैं। जिसके चलते रसोई को बंद किया गया है। गर्ग ने इस रसोई को अप्रैल 2022 में शुरू किया था। लाडवा के पुराने डाकखाने के पास इसका उद्घाटन एक महिला से करवाया गया था। यहां रोजाना दोपहर 12 से लेकर 2 बजे तक सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना मिलता था। इसी तरह की रसोई लाडवा सीट के गांव डीग, उमरी, मथाना के अलावा रादौर और शाहाबाद में भी खोली गई थी। चुनाव परिणाम के अगले दिन तक भी ये रसोई खुली रहीं। लेकिन अब इनको बंद कर दिया गया है। लाडवा की रसोई की बात करें तो यहां रोजाना सैकड़ों लोग खाना खा रहे थे।
भाजपा नेता भी आए थे उद्घाटन के दौरान
रसोई के शुभारंभ के दौरान दावे किए गए थे कि यह जारी रहेगी। यहां रोटी बनाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन भी लगेगी। यही नहीं, उद्घाटन के समय यहां पूर्व विधायक रमेश गुप्ता और भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी भी आए थे। जिन्होंने संदीप गर्ग की सराहना की थी। 2018 में संदीप गर्ग ने लाडवा में किरण चौधरी की रैली करवाई थी। 2019 में उनको टिकट नहीं मिला। लोकसभा चुनाव से पहले गर्ग ने पूर्व सीएम मनोहर लाल की अगुआई में बीजेपी में एंट्री की थी। वे यहां से टिकट मांग रहे थे। लेकिन सैनी के खुद यहां से चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया था। चुनाव में उनकी करारी हार हुई।
यह भी पढ़ें:चुनाव हारने पर उतारा गुस्सा, बेटियों के लिए फ्री 18 बसें की बंद… पूर्व विधायक का तंज-नए MLA से चलवाओ बस
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines