Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस बीच दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया। दोनों ने एक प्रेस वार्ता कर घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को लेकर जजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण मिला है ठीक उसी तरह टीचर, प्रोफेसर और लेक्चरर के पद पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का कैंप लगाएंगे। आइये जानतें हैं जजपा और आजाद समाज पार्टी के घोषणा पत्र की बड़ी बातें।
1.हरियाणा में पैदा होने वाली हर फसल का हर दाना सरकार एमएसपी पर खरीदेगी।
2.फसल खराबे पर 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।
3.बेरोजगार युवा को 11000 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
4.अग्निवीर योद्धाओं के लिए उच्च शिक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
5.एक लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
6.भिवानी को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
7.गर्भवती महिलाओं के लिए प्यारी बेबे योजना होगी शुरूए पांच हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
8.सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक पदों पर 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण।
9.सरकार बनते ही 24 घंटे में बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए की जाएगी।
10.गरीब परिवार की 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी।
बता दें कि हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी पहले ही अपने घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। ऐसे में अब स्थानीय क्षत्रपों ने भी घोषणाओं की झड़ी लगा दी हैं। प्रदेश में प्रचार में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 3 अक्टूबर के बाद प्रचार का शोर थम जाएगा। वहीं 5 अक्टूबर को प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः बगावत ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन; 5 पूर्व विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता, इन सीटों पर भितरघात का डर
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines