Haryana Assembly Election: हरियाणा में 8 अक्टूबर को सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। कांग्रेस कोई कमाल कर पाएगी या बीजेपी अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। हरियाणा की देशवाली बेल्ट में 14 सीटें आती हैं। यहां का मतदाता काफी मुखर माना जाता है। जो हरियाणा की राजनीति की बारीकियों की समझ रखता है। यहां का मतदाता चाहे किसी की लहर हो, अगर एक बार किसी नेता का हाथ पकड़ लेता है तो फिर छोड़ता नहीं।
पिछले चुनाव में बेअसर रहा था भाजपा का नारा
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 75 पार का नारा दिया था। मोदी लहर के बाद भी इस इलाके में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जलवा बरकरार रहा था। यहां सिर्फ चौधर की बात होती है। कोई मुद्दा या विकास का दावा काम नहीं करता। हुड्डा के 10 साल के शासनकाल में लोग सत्ता का मजा चख चुके हैं। इसी चौधर के सहारे हुड्डा को फिर से सीएम बनने की उम्मीद है। भाजपा अपने मजबूत संगठन के सहारे हुड्डा के इस दुर्ग को भेदने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए वह गैर जाट राजनीति की रणनीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें:हरियाणा की राजनीति के ट्रेजेडी किंग, अधूरा रहा CM बनने का ख्वाब; कभी ली थी हुड्डा की जीत की गारंटी
इस बेल्ट में फिलहाल कांग्रेस के पास 11, भाजपा के पास 2 और एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधी टक्कर है। जजपा, बसपा, इनेलो और आप को अभी सियासी जमीन मजबूत करने की जरूरत है। इस पूरी बेल्ट में जाटों के वोट सबसे अधिक हैं। शहरी सीटों पर पंजाबी और अग्रवाल समुदाय का दबदबा है। रोहतक शहरी सीट पर पंजाबी और सोनीपत सिटी में बनियों के वोट निर्णायक भूमिका में हैं।
झज्जर में अनुसूचित जाति के वोट भी काफी हैं। वहीं, गोहाना में सैनी, बरौदा में ब्राह्मण और ओबीसी के वोट ज्यादा हैं। हुड्डा के 10 साल में इन इलाकों में जमकर विकास कार्य हुए। माना जाता है कि सरकारी नौकरियां भी खूब मिलीं। इस दौरान रोहतक, सोनीपत और झज्जर में सड़कों का खूब जाल बिछा। बड़े संस्थान खुले।
इन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
रोहतक, गढ़ी सांपला-किलोई, कलानौर, बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, बेरी, सोनीपत, गोहाना, बरोदा और खरखौदा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, गन्नौर और राई सीट पर भाजपा का कब्जा है। महम से निर्दलीय विधायक जीते हैं।
यह भी पढ़ें:कभी बोलती थी तूती, इस बार हरियाणा के चुनावी रण में नहीं दिखेंगे ये बड़े चेहरे
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
20 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines