Gurugram Farzi Web Series Case: दिल्ली के यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ लकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाने और चलती कार के बूट से नकली नोट सड़क पर फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था।
मामला गुरुग्राम के गोल्ड कोर्स रोड का था जहां आरोपी वेब सीरीज ‘फर्जी’ के एक सीन की तर्ज पर नकली नोट उड़ा रहा था। डीएलएफ गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि दोनों आरोपी जोरावर सिंह कलसी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य मोटरसाइकिल सवार थे, जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। जोरावर सिंह कलसी के पास से नकली नोट बरामद किए गए हैं और हम कार को भी बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, पुलिस ने कहा कि कलसी ने 2 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील अपलोड किया था, जिसमें वह अपने दोस्त लकी के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर एक मारुति बलेनो में सवार था। इस दौरान कलसी चलती कार का बूट खोलता है और नोटों को सड़क पर फेंकना शुरू कर देता है। पुलिस के अनुसार नोट नकली थे और उन पर मनोरंजन बैंक लिखा हुआ था।
क्या था वायरल वीडियो क्लिप में?
वायरल क्लिप में दो लोग गोल्फ कोर्स रोड पर चलती कार में एक वेब सीरीज के सीन को रीक्रिएट करते दिख रहे थे। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक वेब सीरीज आई है जिसका नाम ‘फर्जी’ है। इसके एक सीन में शाहिद का दोस्त बीच सड़क कार से नकली नोटों को उड़ाता है। भीड़ नोटों को बटोरने में जुट जाती है और शाहिद और उसका दोस्त पुलिस से बचकर निकल जाता है।
और पढ़िए – Uttarakhand Budget 2023 Live: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बजट भाषण शुरू, युवाओं पर खास फोकस
कौन हैं जोरावर सिंह कलसी?
जोरावर सिंह कलसी 24 साल के दिल्ली के यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर है। कलसी के यूट्यूब चैनल पर 3.51 लाख और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 342K फॉलोअर्स हैं। वह यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। जोरावर सिंह कलसी का जन्म 21 जुलाई 1998 को हुआ था। उसने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में की और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है।
जोरावर हर महीने एक से दो लाख रुपये तक कमा लेता है। उसकी नेटवर्थ करीब 40 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर वायरल वेबसीरीज के रिक्रिएशन सीन वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है। बता दें कि सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 283 (सार्वजनिक तरीके से बाधा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
17 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines