Gurugram Accident: गुरुग्राम में आज सुबह करीब 4:30 बजे एक खौफनाक मंजर देखा गया. यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है. इसमें 1 युवक ने इलाज के दौरान जाव गंवाई और 1 घायल का इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच के मुताबिक, कारसवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.
पब से पार्टी कर लौट रहे थे मृतक
गुरुग्राम पुलिस ने घटना पर अपना बयान देते हुए कहा कि सभी लोग पब से पार्टी कर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी. गाड़ी चलाने वाले युवक ने भी शराब पी रखी थी. नशे में ड्राइव करते समय संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई.
कहां हुई घटना?
27 सितंबर की सुबह NH-9 पर दिल्ली से रोहतक की ओर थार गाड़ी का अचानक नियंत्रण खो गया जिसके बाद गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई. यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे भी उड़ गए. थार गाड़ी के पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. गाड़ी में तीन लड़के और तीन लड़कियां बैठे थे.
मृतकों की पहचान में लगी पुलिस
सुबह तड़के यह घटना होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी. गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है. फिलहाल, सभी मृतकों को यूपी के निवासी बताया गया है. प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी और ब्रेक लगाने में दिक्कत होने के चलते यह हादसा हुआ होगा.
हाईवे पर ट्रैफिक की स्थिति
इस हादसे के बाद गुरुग्राम हाई पर ट्रैफिक की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया. वहीं, वीकेंड के चलते पुलिस ने बताया कि आज ट्रैफिक की स्थिति नियंत्रित रही है. अगर वर्किंग डेज पर एक्सीडेंट होता तो ट्रैफिक को संभालना मुश्किल हो जाता. सभी युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने गाड़ी से बरामद किए दस्तावेजों के आधारों पर परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया गोरखपुर के दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 1 लाख का था इनाम
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines