Monu Manesar Lawrence Bishnoi Video Call: नासिर-जुनैद हत्याकांड में गिरफ्तार मोनू मानेसर गैंगस्टर बनना चाहता था। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क में शामिल होना चाहता था। मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई के बीच बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मोनू मानेसर लॉरेंस बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है। लॉरेंस बिश्नोई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांइड भी है। वह जेल में है और वहीं से अपना नेटवर्क संचालित करता है।
लॉरेंस के भाई अनमोल के संपर्क में था
वीडियो में मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई से करीब 38 सेकेंड तक बात करते नजर आ रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के साथ एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि यह बातचीत कार में यात्रा के दौरान की गई है। लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी एक और व्यक्ति मौजूद है। इस कथित 38 सेकेंड के वीडियो में हुई बातचीत से यह जाहिर हो गया है कि मोनू मानेसर के गैंगस्टर जगत से संबंध कैसे हैं?
यह भी जानकारी मिली है कि मोनू मानेसर सिग्नल ऐप के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में था। मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई के बीच हुई बातचीत का यह कथित वीडियो कब का है। इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन इससे मोनू मानेसर के लॉरेंस गिरोह के साथ जुड़ने के कथित इरादे सामने आ गए हैं। इससे पता चलता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के नियमित संपर्क में था, जो कई वर्षों से जेल में बंद है।
<
>
27 अगस्त से आपस में बातचीत कर रहे दोनों
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोनू मानेसर और अनमोल की बातचीत 27 अगस्त से शुरू हुई थी। दोनों के बीच सिग्नल ऐप के जरिए ही इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल भी हुई। सिग्नल पर ही दोनों के बीच मैसेज हुए। दोनों की बातचीत की पूरी डिटेल में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी इसकी पुलिस के द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनमोल ने मोनू मानेसर को बताया कि भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का फोन चल गया है। इसके बाद अनमोल ने मोनू मानेसर को लॉरेंस का सिग्नल ऐप का नंबर भी दिया। इसके बाद 12 सितंबर दिन मंगलवार को मोनू मानेसर की गिरफ्तारी हो गई।
2 लड़कों को जिंदा जलाने के मामले में मोनू नामजद
बता दें कि इसी साल 15 फरवरी को राजस्थान में भरतपुर के एक गांव से नासिर और जुनैद लापता हो गए थे। परिवार ने किडनैपिंग के आरोप लगाए थे। अगले दिन 16 फरवरी को हरियाणा में भिवानी में दोनों जिंदा जले मिले थे। गाड़ी के नंबर से पता चला था कि यह बोलेरो वही है, जिसमें नासिर-जुनैद जा रहे थे। राजस्थान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसमें मोनू मानेसर सहित कई आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें से कुछ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन मोनू मानेसर 8 महीने से फरार था, जिसे भी अब दबोच लिया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines