हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhath के लिए बिहार जा रहे 60 यात्री, बीच सड़क बस धू-धू कर जली, Video में देखें कैसे बची जान?

Fatehabad Bus Fire Video Viral: बस में सवार होकर छठ पूजा के लिए बिहार जा रहे थे कि बीच रास्ते में बस में आग लग गई। 60 लोगों की जान कैसे बची, देखें वीडियो…

विज्ञापन
Fatehabad Bus Fire

Fatehabad Private Bus Fire Video Viral: छठ पूजा के लिए 60 यात्री बिहार जा रहे थे। प्राइवेट बस में सवार होकर महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने घर जाने के लिए निकले ही थे कि अचानक बीच रास्ते में बस में से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस ने आग पकड़ लगी। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस सवारियों से खचाखच भरी थी। आग देखते ही चीख पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। बस में लगी आग देखकर लोग जमा हो गए, जिन्होंने बचाव अभियान चलाते हुए लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले कि आग किसी यात्री तक पहुंचती, सभी उतर चुके थे, लेकिन वह अपना सामान नहीं बचा सके। कई लोगों की तो जमापूंजी जलकर रख हो गई।

 

यात्रियों का सामान और जमापूंजी जलकर राख हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रतिया रोड पर MM कॉलेज के पास हुआ। बस आज दोपहर टोहाना से कुलां, रतिया होते हुए फतेहाबाद आ रही थी, जिसे इससे आगे बिहार के लिए रूट लेना था। बस में सवार ज्यादातर लोग मजदूरी करने वाले थे और अपनी जमापूंजी लेकर परिवार के साथ छठ पर्व घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। समय रहते उतर जाने से यात्रियों की जान बच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फतेहाबाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस ड्राइवर-कंडक्टर और लोगों के बयान दर्ज करके हादसे की FIR दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 

गुरुग्राम में भी बस में लगी थी आग, 2 की मौत हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह पहले गुरुग्राम में भी बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 2 महिलाएं मारी गई थीं। हादसा गुरुग्राम में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर के ऊपर हुआ था। लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया था। पुलिस को छानबीन के दौरान बस से 2 घरेलू सिलेंडर मिले थे। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मरने वाली महिलाओं की पहचान सोनीपत जिले के गांव रोहट निवासी विनोद की पत्नी माया और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के महोबा में गांव चरकारी निवासी बल्लू की पत्नी गायत्री के रूप में हुई। हालांकि अभी हादसे की सही वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola