हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: बर्थडे पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे, एक की मौत; आखिर वजह क्या थी?

गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के दौरान पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फार्महाउस मालिक की हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
गुरुग्राम में जन्मदिन की पार्टी में हुई हिंसा में फार्महाउस मालिक की मौत

Farmhouse Owner Killed During violence in Birthday Party Over Parking Dispute: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 28 जनवरी की रात एक फार्महाउस में जन्मदिन पार्टी के दौरान हिंसा हो गई, जिसमें एक शख्स की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फार्महाउस मालिक की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी के दौरान पार्किंग विवाद को लेकर भीड़ ने कॉलेज छात्रों की पिटाई कर दी। फार्महाउस का मालिक और स्टाफ छात्रों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसमें मालिक की मौत हो गई। झड़प में एक छात्र और फार्महाउस का एक कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, विवाद उस समय हुआ, जब छात्र फार्महाउस पर जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग फार्महाउस में घुस आए और छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। कुछ लोग लाठी लिए हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘गंदी डिमांड’ पर पत्नी ने दांतों से ऐसी जगह काटा, अधमरे हाल में पति दाखिल है अस्पताल में

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने छात्रों को बचाने की कोशिश करने वाले फार्महाउस कर्मचारियों की भी पिटाई की। इससे बालीवास में प्रॉपर्टी के सह-मालिक प्रवीण कुमार की मौत हो गई। इसके साथ ही, आठ अन्य लोग घायल हो गए। हिंसा में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र गजेंद्र की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले धारदार हथियार से की मां-बेटी की हत्या, फिर शव को एसिड से जलाया; बिहार में सनसनीखेज वारदात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola