Faridabad: लोगों में धैर्य लगभग खत्म हो गया है, वे छोटी-छोटी बात पर आग बबूला हो जाते हैं और एक-दूसरे की जान लेने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे ही एक मामले में फरीदाबाद में खाना लाने में देरी करने पर युवक ने वेटर को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खाना लाने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, ये पूरा मामला सैनिक कॉलोनी में एक शादी समारोह का है। जानकारी के अनुसार शादी में एक टेबल पर मोहित और कुछ अन्य युवक खाना खा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुबारिक उर्फ बादशाह वहां वेटर का काम कर रहा था। युवकों ने वेटर से खाना मंगवाया।
गोली की आवाज से मची अफरातफरी
बताया जा रहा है कि युवकों की बादशाह से खाना लाने को लेकर कुछ बहस हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मोहित ने जेब से पिस्टल निकाली और बादशाह के गोली मार दी। शादी समारोह में गोली की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। गंभीर हालत में बादशाह को समीप के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चल रही हत्यारे की तलाश, FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार मौके की वीडियो फुटेज तलाशी जा रही है। मरने वाला बड़खल गांव का रहने वाला था। फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गोली मारने वाले का शादी के घर वालों से क्या रिश्ता है? इस बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। हादसे के बाद से इलाके में मातम पसरा है।
ये भी पढ़ें: एक घर में 4 हत्याओं से दहशत; कुरुक्षेत्र में मिलीं जज के रीडर-पत्नी और बेटे-बहू की लाशें, 2 के काटे गले
ये भी पढ़ें: NCR में शुरू होगा FNG एक्सप्रेसवे का काम, 900 करोड़ आएगी लागत; इन 3 शहरों में बेहतर होगी कनेक्टिविटी
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines