दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने के बाद लाखों लोगों इसका फायदा मिलने वाला है, जिसमें हरियाणा का अंबाला शहर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से अंबाला भी कनेक्ट होगा। अब इसके लिए कोटपूतली-अंबाला हाईवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए कोटपूतली से अलवर तक नया एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अगले 2 साल के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।
इस एक्सप्रेसवे के बनने से अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा के कई शहरों से लेकर पंजाब तक के कई शहरों की कनेक्टिविटी मुंबई से बेहतर होगी और लोग अपनी यात्रा को और भी सुविधाजनक बना सकेंगे। बता दें कि शुरुआत में दिल्ली से मुंबई की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसके विस्तार करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बनेगा पहला ग्रीनफील्ड हाई स्पीड एक्सप्रेसवे, जानें कौन से जिले होंगे कनेक्ट
1400 करोड़ रुपए का बना बजट
बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से देश के कई शहरों को फायदा मिलेगा। इसी दिशा में कोटपूतली-अंबाला हाईवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 86 किलोमीटर लंबा और नया एक्सप्रेसवे कोटपूतली के पास से लेकर अलवर तक बनाया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा गया कि इस पर 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अंबाला से आने वाले वाहन, जिन्हें मुंबई जाना है, वे कोटपूतली से जयपुर की ओर की जाने की बजाय सीधे अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जा सकेंगे। साथ ही यहां के लोग कम समय में मुंबई पहुंच सकेंगे।
वाहनों की स्पीड तय
बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से वाहन चलाने की अनुमति है। साथ ही ये 8 लेन का एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा और वाहनों के लिए उनके गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Ganga Yamuna Expressway के बनने से लोगों को मिलेंगे कई फायदे, यूपी में बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 hr agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
23 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines