Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में दिन-ब-दिन पुलिस नई कड़ियां जोड़ रही है. दरअसल, इस ब्लास्ट का ताल्लुक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स के साथ निकला, जिसमें कार ब्लास्ट करने वाला आरोपी डॉक्टर उमर था. वह धमाके में मारा गया, लेकिन पुलिस उससे जुड़ी हर एक बात की जांच कर रही है. इस केस में हाल ही में अन्य डॉक्टर्स को हिरासत में लिया गया है. ये एक्शन हरियाणा के नूंह में हुआ है. जांच में पता चला है कि इन तीनों का अल फलाह यूनिवर्सिटी से संबंध है. इसके साथ ही इनमें से एक ने कई बार उमर से भी बात की थी.
पुलिस ने तीन और डॉक्टर हिरासत में लिए
दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलिस एक्शन में है. इस केस से जुड़ा एक भी सुराग बच न जाए, इसके लिए हर एक बात की जांच की जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, नूंह से अन्य तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है. उनसे अभी पूछताछ जारी है. इन तीनों का ही ताल्लुक अल फलाह यूनिवर्सिटी के साथ है. इसमें हरियाणा के सुन्हेड़ा गांव के रहने वाले डॉक्टर मुस्तकीम हैं, जिन्होंने चीन से MBBS किया है.
ये भी पढ़ें: श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े
अल फलाह से है डॉक्टर्स का संबंध
रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तकीम की अल फलाह के डॉ. उमर के साथ बात होती थी. मुस्तकीम ने उमर से कई बार बातचीत की है. पुलिस और एजेंसी को इनकी कुछ चैट भी मिली है. वहीं, दूसरा डॉक्टर जो हिरासत में है, उसने भी इसी यूनिवर्सिटी से MBBS किया है. यह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करता है.
इन डॉक्टर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, जांच के दौरान इनका नाम भी सामने आया था, लेकिन ब्लास्ट या विस्फोटक खरीद में उनका कोई रोल है या नहीं, इसकी जांच अभी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: आतंकी उमर मोहम्मद पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा प्रहार, IED से उड़ाया दिल्ली ब्लास्ट के गुनाहगार का घर
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
10 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines