Delhi Air Pollution, चंडीगढ़: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर एक ओर जहां केजरीवाल सरकार ने 10 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, वहीं अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में इसका असर देखने को मिल रहा है। राज्य के 22 में से 14 जिलों में किसी भी वक्त तमाम सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद किए जा सकते हैं। इस संबंध में राज्य के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली NCR में आते सभी जिलों के उपायुक्तों को चिट्ठी जारी कर दी है।
दिल्ली में 10वीं-12वीं को छोड़कर फिजिकल क्लास बंद
बता दें कि पिछले कुछ दिन से दिल्ली की आब-ओ हवा बेहद खराब हो चली है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं आंखों में जलन की समस्या पैदा हो चुकी है। इतना ही नहीं, सुबह-शाम सड़कों पर दृश्यता पर भी बुरा असर पड़ा है। इसी बीच वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू किए गए GRAP स्टेज IV के मद्देनजर राज्य के लोगों, खासकर छोटे बच्चों को बीमार होने से बचाने की जुगत में अरविंद केजरीवाल सरकार ने अगले कुछ दिन तक स्कूलों को बंद करने के का ऐलान कर दिया है। सरकार के आदेश के मुताबिक 5वीं कक्षा तक के स्कूल 10 नवंबर तक पहले ही बंद थे, वहीं सोमवार को सरकार ने 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के स्कूल 10 नवंबर तक के लिए बंद कर दिए हैं। छठी, 7वीं, 8वीं, 9वीं, और 11वीं की फिजिकल क्लासेज बंद करने के साथ-साथ 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन सिस्टम को लागू कर दिया है। हालांकि दिल्ली में दशहरे-दिवाली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर: खतरनाक प्रदूषण के बीच कौन सी क्लासेज नहीं चलेंगी?
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी पत्र।
यह भी पढ़ें: क्या पॉल्यूशन में Air Purifier से मिल सकती है राहत? AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. गुलेरिया ने बताई सच्चाई
DSE हरियाणा ने NCR के उपायुक्तों को किया पत्र जारी
उधर, दिल्ली से सटे हरियाणा के भी कुछ इलाके में हालत कुछ ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी गुरुग्राम और फरीदाबाद में है। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। दोनों ही जिलों में GRAP की थर्ड स्टेज लागू की जा चुकी है। गुरुग्राम में कूड़ा जलाने से रोकने पर धारा 144 भी लग चुकी है। इसके अलावा हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते सभी जिलों के उपायुक्तों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्हें अपने जिले में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने या बंद करने संबंधी फैसला खुद ही लेने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस पर मंथन का दौर जारी है और संभावना जताई जा रही है कि वायु प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 14 जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल किसी भी वक्त बंद किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines