हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन(HSSC) ने CET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मुझे आपके साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में CET (Common Eligibility Test) परीक्षा शीघ्र ही आयोजित की जा रही है, जिसके लिए आप सभी आगामी 28 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आ रही है। बता दें कि यह परीक्षा पास करने के बाद आप कई नौकरियों के लिए योग्य हो जाते हैं।
युवाओं के लिए सीएम ने क्या कहा?
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ की नीति और मिशन मेरिट के सिद्धांत पर पूरी निष्ठा से काम कर रही है। हम हरियाणा के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार हर परिस्थिति में युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाली आगामी परीक्षाओं के लिए सभी युवाओं को ढेरों शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
क्या है CET परीक्षा?
बता दें कि CET (Common Eligibility Test), एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगी परीक्षा है, जो भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। CET परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन करने और तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। इसके माध्यम से सरकार योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप पूरी जानकारी देख सकते हैं।
एक परीक्षा पास करके कई नौकरियां
CET परीक्षा केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती थीं। CET के आने से, अब उम्मीदवारों को सिर्फ एक ही परीक्षा देनी होगी और इसके स्कोर के आधार पर वे विभिन्न नौकरियों के लिए योग्य हो जाएंगे। जो उम्मीदवार CET परीक्षा पास कर लेतें हों, वे कई सारी भर्तियों में परीक्षा देने के काबिल हो जाते हैं।
28 मई से कर सकेंगे आवेदन
बता दें कि युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है। आप इस मौके का जरूर फायदा उठाएं। बता दें कि 28 मई 2025 से CET का ऑनलाइन फॉर्म शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार, कल से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स ने कक्षा 12 पास किया है और उनकी आयु 18 वर्ष है, उन युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines