Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और जीत की रणनीति बनाने में जुट गईं। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान किया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि ना तो वे थके हैं और ना ही रिटायर्ड हुए हैं। वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के चुनाव प्रचार करने के सवाल भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हां, वे भी प्रचार के लिए आएंगे। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है, लेकिन सरकार कांग्रेस बनाएगी।
यह भी पढे़ं : पेरिस से भारत आते ही कांग्रेसियों से घिरीं विनेश फोगाट, क्या चुनाव लड़ेंगी रेसलर? Video से मिल रहे संकेत
पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
जब उनसे पूछा गया कि अक्सर कहा जाता है कि वे ‘रोहतक केंद्रित’ विकास में लगे हैं, इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो लोग हरियाणा के विकास को नहीं जानते और समझते हैं, वे ऐसा कहते हैं। भाजपा सरकार ने इन 10 सालों में राज्य में क्या किया? कांग्रेस की सरकार ने हरियाणा को शिक्षा का केंद्र बनाने की कोशिश की। एक नेशनल लेवर इंस्टीट्यूट का नाम बताइये, जो उन्होंने स्थापित किया हो।
यह भी पढे़ं : ‘हरियाणा चुनाव में होगा BJP का सूपड़ा साफ’, Video में सुनें यादव दंपती ने क्या कहा?
जानें कब होगा चुनाव?
आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा। पूरे राज्य में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। इस बार हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन यह जनता को तय करना है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
22 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines