Badarpur Toll Plaza Drivers paying extra toll September 1 : एक ओर जहां केंद्र सरकार ने 1 सितंबर से राहत देते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती है, जिससे महंगाई से आम जनता को थोड़ी राहत मिली है, वहीं दिल्ली से फरीदाबाद जाना और आना महंगा हो गया है।
दरअसल, बदरपुर बॉर्डर फ्लाईओवर के लिए सराय इलाके में निर्मित टोल प्लाजा पर टोल दरों में इजाफा कर दिया गया है। ये बढ़ीं दरें बृहस्पतिवार रात से ही प्रभावी हैं। शुक्रवार सुबह से ही वाहन चालकों को इस फ्लाईओवर पर सफर के दौरान टोल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
कार वालों को देना होगा 3 रुपये अतिरिक्त
दरों में इजाफा होने के बाद 1 सितंबर (शुक्रवार) से कार की सिंगल जर्नी करने पर वाहन चालकों को 3 रुपये अतिरिक्त देना पड़ेगा। इसके साथ ही लाइट कॉमर्शियल वाहनों के लिए सिंगल जर्नी पर 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी कड़ी में भारी वाहनों को अब मल्टीपल ट्रिप के लिए 9 रुपये अतिरिक्त देना पड़ेगा। कुलमिलाकर वाहनों चालकों को दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने के लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ेगी।
टोल दरों में इजाफा करने के बाद कार, जीप और वैन जैसे वालों को एक बार के लिए 35 रुपये जबकि कई बार के लिए 52 रुपये चुकाने होंगे, जबकि मंथली पास अब 1044 का हो गया है।
IMD के ताजा अपडेट से बढ़ सकती है सरकार की टेंशन, फिर बनी 1901 जैसी स्थिति; जानें क्या है पूरी Report
यहां पर बता दें कि प्रत्येक वर्ष सराय इलाके में निर्मित टोल प्लाजा पर टोल दरों में वृद्धि की जाती है, जिसके बाद वाहनों चालकों को आवागमन के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ते हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines