सूरजकुंड मेले में एक दिन में 2 बड़े हादसे हुए. पहले गेट गिरा जिसमें एक बच्चा घायल हुआ. उसके बाद एक बड़ा झूला टूट गया जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है. घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई.
हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है. यह हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट के करीब हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे. हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई. जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं. राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया.
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद, घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले. घटना के बाद, पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए. इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
मेले में गिरा गेट नंबर दो का गेट भी
वहीं, दूसरी तरफ सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया है. उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए हैं. जहां उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है.
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
55 mins agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
8 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
9 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
11 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
12 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines