नई दिल्ली: सोनाली फोगाट हत्याकांड में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। सोनाली की हत्या के बाद उनका फोन और लैपटॉप चुराने वाले आरोपी को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और फोन मिला है।
फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बरामद फोन और लैपटॉप सोनाली का ही है या फिर किसी और का। फिलहाल, उससे हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी से गोवा पुलिस भी पूछताछ कर सकती है।
अभी पढ़ें – कंधे पर चारपाई रख सिपाहियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, SP ने बड़ा इनाम
दरअसल, फोगट के परिवार के सदस्यों ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम पर सोनाली फोगाट के ऑफिस से लैपटॉप, डीवीआर, मोबाइल और अन्य सामान चुराकर भाग जाने का आरोप लगाया था। उधर, हिसार के एसएचओ मनदीप चहल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिवम से पूछताछ की जा रही है।
मनदीप चहल ने बताया कि आरोपी शिवम यूपी के मेरठ-गाजियाबाद इलाके का रहने वाला है। फोन और लैपटॉप चोरी के आरोपों की शिकायत के बाद उसे तलाशा जा रहा था। वह अक्सर अपना फोन स्विच ऑफ कर देता था। बता दें कि शिवम सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान का बेहद करीबी था और हिसार में सोनाली के फॉर्म हाउस में रहता था।
अभी पढ़ें – अगले हफ्ते विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी
गोवा पुलिस पहुंची हरियाणा
सोनाली फोगाट केस में जांच के सिलसिले में गोवा की पुलिस हरियाणा पहुंच गई है। हरियाणा के हिसार पहुंचने के बाद गोवा पुलिस के जवान ने बताया कि हम यहां जांच के लिए आए हैं। हम जांच के अनुसार अगल-अलग स्थानों का दौरा करेंगे और जानकारी जुटाएंगे।
उधर, मनदीप चहल ने बताया कि गोवा पुलिस और हरियाणा पुलिस उनके (सोनाली फोगट) फार्महाउस पर जाएगी, फिर हिसार के संत नगर स्थित सोनाली फोगट के आवास पर जाएगी। इसके बाद गोवा पुलिस गुरुग्राम भी जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
41 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
58 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines