नई दिल्ली: आज वर्ल्ड बायोफ्यूल डे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में एक 2जी एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा की जनता को सेकंड जनरेशन एथेनॉल प्लांट समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, जैव ईंधन दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से पानीपत में 10 अगस्त की शाम साढ़े चार बजे 2जी एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इस संयत्र को राष्ट्र को समर्पित करना देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और उसके उत्पादन में वृद्धि करने के सरकार के पिछले कुछ साल के प्रयासों की लंबी श्रृंखला का हिस्सा है।
पीएमओ ने बताया कि इस संयंत्र का निर्माण भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) द्वारा 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में देश में बायोफ्यूल के उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन भी इसी में शामिल है।
इसमें सालाना करीब 2 लाख टन पराली का इस्तेमाल करके लगभग 3 करोड़ लीटर इथेनॉल बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
4 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 mins agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
3 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines