चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते कई जगहों पर पानी भर गया है वहीं कई जगहों से हादसें की भी खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के करनाल से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। दरअसल करनाल के गांव अलीपुर खालसा में एक घर में सो रहे एक परिवार के उपर अचानक छत गिर गई। इस भयानक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो मासूम समेत परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
तेज़ बरसात के चलते गिरी छत, बचने का भी नहीं मिला समय
जानकारी के अनुसार मृतक राजबीर (38), मृतक की मां सोना देवी (69), एक चार वर्षीय बेटा व सात वर्षीय दूसरा बेटा रोज की तरह बुधवार को रात को भी अपने घर में सोए हुए थे। बाहर तेज़ बारिश हो रही थी और इसी बीच एक जोरदार आवाज़ सुनाई दी। जब आवाज़ सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तो देखा की एक घर की छत बारिश के चलते गिर गई है।
तुरंत बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण, मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं इस घटना के बाद ग्रामीण तुरंत ही दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गए। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मलबे में दबे युवक के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए चंदीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक उनके परिवार में इकलौता कमाने वाला था और अब उसकी मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
20 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
22 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines