अयोध्याः आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। साथ ही देशभर में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) चलाया जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी और स्कूलों बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रांगण में श्रमिकों और अधिकारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया। यहां मंदिर ट्रस्ट अधिकारियों और निर्माण में लगे श्रमिकों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तिरंगा फहराते हुए फोटो भी साझा किए गए, जिस पर पीएम मोदी ने भी सराहा।
तिरंगा फरहाते हुए फोटो किए ट्वीट
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया गया। जहां तिरंगा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक ट्विटर हैंटल से एक ट्विट किया गया। इसमें निर्माणाधीन मंदिर के कई फोटो के साथ लिखा था, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अभियान में निर्माण प्रक्रिया में लगे श्रमिकों समेत न्यास के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। #HarGharTiranga’
पीएम मोदी ने लिखा, अभियान को समृद्ध किया
वहीं इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘यह एक बहुत ही खास संकेत है, जिसने #HarGharTiranga आंदोलन को समृद्ध किया है।’ दरअसल 13 अगस्त से पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, जो 15 अगस्त तक लगेगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को निर्माणाधीन राम मंदिर प्रांगण में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। श्रमिकों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर शिलाओं के साथ फोटो खिंचवाएं और साझा किए।
अगस्त 2020 में पीएम मोदी ने किया था भूमि पूजन
आपको बता दें कि नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में इसका भूमि पूजन किया। अधिकारियों के अनुसार, मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 1 जून को ‘शिला पूजन’ समारोह किया और अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ या मंदिर के गर्भगृह के निर्माण की आधारशिला रखी और पहला नक्काशीदार पत्थर रखा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
8 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines