गुजरात के अहमदाबाद जिले में ‘मिनी बांग्लादेश’ के नाम से फेमस चंडोला झील इलाके में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। करीब 4 हजार घरों और दुकानों को गिराया जा चुका है। 60 बुलडोजर दिन-रात घरों को तोड़ रहे हैं। वहीं, 60 डंपर की सहायता से मलबे को इलाके से हटाया जा रहा है। किसी तरह कि स्थिति से निपटने के लिए इलाके में 2000 जवानों की तैनाती की गई है। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) का कहना है कि अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को खाली कर चंडोला झील का विस्तार किया जाएगा। इसी बीच अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी लल्ला पठान उर्फ लल्ला बिहारी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। लल्ला पठान पर आरोप है कि उसने चंडोला झील की करीब 3 लाख स्क्वेयर मीटर जमीन पर मिट्टी डालकर 7 हजार अवैध झोपड़ियां और मकान बनाए थे।
लल्ला पठान के घर पर भी चला बुलडोजर
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से ग्रीन सिग्नल के बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) और शहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंदोला झील के पास पिछले सालों में हुए अवैध निर्माण को साफ कर दिया गया। बुलडोजर एक्शन में बांग्लादेशियों का आका बनकर उभरे महमूद पठान उर्फ लल्ला पठान के आलीशान घर को भी गिरा दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से चोरी-छिपे सीमा पार करके आने वालों के लिए लल्ला पठान मददगार था। लल्ला पठान उर्फ लल्लू बिहारी के नाम से फेमस माफिया ने तालाब में मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया था और उस पर अवैध निर्माण कराए थे। बता दें कि डीजीपी विकास सहाय ने सोमवार को बताया था कि करीब 450 बांग्लादेशी नागरिक गुजरात में अवैध रूप से रहते पाए गए हैं।
कौन है लल्ला पठान?
शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने लल्ला पठान को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने उसके बेटे फतेह को गिरफ्तार किया था। लल्ला पठान उर्फ लल्ला बिहारी वही शख्स है जिसने मोटी रकम लेकर अवैध बांग्लादेशियों को यहां पनाह दी थी। लल्ला पठान से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने लल्ला पठान की चारों पत्नियों और बहुओं से पूछताछ की थी। क्राइम ब्रांच ने लल्ला बिहारी की चारों पत्नियों के घरों समेत कुल पांच स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई बेहिसाब लेन-देन पाए गए थे।लल्ला पठान के इस काम में उसका बेटा फतेह व एक अन्य शख्स कालू मोमिन भी शामिल था। दोनों की दबंगई के आगे कोई कुछ बोल नहीं पाता था। इसी वजह से इतनी बड़ी अवैध बांग्लादेशियों की कॉलोनी बस गई और बकायदा वहां रहने वालों के आधार कार्ड तक बन गए।
लल्ला पठान की काली कमाई का पर्दाफाश
लल्ला पठान की काली कमाई की बात करें तो वह चंदोला में अवैध रूप से रहने के लिए प्रति व्यक्ति 3 से 3.50 लाख रुपये लेता था। वह 20,000 रुपये में आधार कार्ड और रेंट एग्रीमेंट बनवाकर उन्हें पहचान दिलाता था। वह चंदोला में अवैध रूप से रहने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा था। वह झोपड़ियों के लिए 5,000 रुपये मासिक किराया लेता था। साथ ही अवैध बोरिंग से पानी उपलब्ध कराकर भी हर महीने पैसा कमाता था। वह पानी के लिए हर किराएदार से रोज 20 रुपये वसूलता था और पार्किंग के लिए 125 रुपये प्रतिदिन लेता था। क्राइम ब्रांच को उसके घरों से 9 लाख रुपये कैश, 250 ग्राम सोना, पैसे गिनने की मशीन, फर्जी दस्तावेज और लेटरहेड मिले हैं। लल्ला के पास 4 मकान और 4 गाड़ियां हैं।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines