Navratri Garba On Cycle Surat Unique Dance Video Viral: देश में मां दुर्गा की नव रूपों को समर्पित नवरात्रि का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गुजरात में भी 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को बडे़ ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे देश के साथ-साथ सूरत में भी इस त्योहार की शुरुआत गरबा नृत्य के साथ हुई। सूरतवासियों ने भी नवरात्रि के पहले दिन छड़ियां उठाई और साइकिल चलाते हुए गरबा खेला। साइकिल पर गरबा खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में सभी उम्र के लोगों ने साइकिल चलाते हुए गरबा खेला। गुजरात में नवरात्रि का त्योहार अनोखी गरबा परंपराओं के कारण अपनी विशेष पहचान रखता है। साइकिल वाले गरबा कार्यक्रम का आयोजन सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की। पूरे शहर को रोशनी और दुर्गा पंडालों से सजाया गया। सूरत के लोगों ने नवरात्रि के पहले अनोखा साइकिल गरबा डांस किया। जिसमें लोग एक साथ डांडिया उठाते हुए और साइकिल चलाते हुए गरबा नृत्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने बताया कि हम चाहते थे कि नवरात्रि को अलग तरीके से मनाया जाए। साइकिल गरबा एक मजेदार और अनोखा तरीका है। बता दें कि गुजरात में नवरात्रि पर गरबा कई वर्षों से एक परंपरा का हिस्सा रहा है।
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
9 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
23 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines