Vadodara Nagar Nigam News: गुजरात के वडोदरा में मकरपुरा डिपो के पास आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हंगामा मच गया. सालों से रह रहे एक परिवार ने अपनी जमीन को खुद की बताते हुए न सिर्फ विरोध किया, बल्कि एक युवक बुलडोजर के आगे ही लेट गया. महानगर पालिका की टीम आज सुबह मकरपुरा डिपो के इलाके में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी. जैसे ही उन्होंने जेसीबी से काम करना शुरू किया, वैसे ही वहां रहने वाले परिवार ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया. परिवार वालों का कहना है कि वे साल 1979 से इस जगह पर रह रहे हैं, और इसी जगह से उनका रोजगार भी चलता है. इसके सिबा उनके पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है.
यह भी पढ़ें: महिला पर हाथ उठाने वाला पुलिस कर्मी पर बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
नगर निगम बिना आदेश के कर रहा कार्रवाई
परिवार ने आरोप लगाया कि मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 29 तारीख को तय है फिर भी नगर निगम बिना किसी स्पष्ट आदेश के कार्रवाई कर रहा है. इस दौरान परिवार के वकील भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने अधिकारियों को कोर्ट की स्थिति समझाते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की, परिवार के सदस्य जेसीबी मशीन के सामने बैठ गए, और एक युवक तो सीधे जेसीबी के टायर के नीचे जाकर लेट गया, जिससे प्रशासन में अफरा‑तफरी मच गई. वहां मौजूदा पुलिस ने तुरंत उस युवक को हटाकर स्थिति को काबू में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा.
पुरानी रंजिश के चलते बनाया जा रहा निशाना
परिवार का आरोप है कि वार्ड ऑफिसर के साथ पुरानी रंजिश के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही हमको परेशान किया जा रहा है. वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध है और कार्रवाई कमिश्नर के आदेश पर हो रही है. इस घटना के बाद से मकरपुरा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. परिवार का कहना है — “पहले हमें मारो फिर घर तोड़ो.” अब कोर्ट में चल रहे केस और निगम की कार्रवाई दोनों को लेकर शहर भर में चर्चा तेज है.
यह भी पढ़ें: नकली PSI बन असली अधिकारियों को दिया हुक्म, दो-दो थाने के पुलिसवाले भी नहीं पकड़ पाए सच
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines