गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। अहमदाबाद से लेकर सूरत तक शहरों का तापमान 40 के पार है। इसी बीच सूरत यातायात विभाग ने चिलचिलाती गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए खास पहल की है। सूरत यातायात विभाग ने दोपहर के वक्त में पूरे शहर में ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। सूरत यातायात विभाग के अनुसार सभी ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे के बीच बंद रखा जाएगा। इसका मतलब 2.30 घंटे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे।
विभाग ने क्यों लिया ये फैसला
सूरत यातायात विभाग ने फैसला तब लिया जब शहर में गर्मी काफी पचंड थी। इससे ट्रैफिक जंक्शनों पर इंतजार करने वाले वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
यातायात पुलिस उपायुक्त अनीता वनानी ने कहा कि शहर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और ट्रैफिक सिग्नल के बदलने का इंतजार करते समय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए सूरत यातायात विभाग ने एक हफ्ते के लिए दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर शहर में गर्मी इसी तरह से पड़ती रही तो इस उपाय को आगे बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के इस शहर में बनाया गया सबसे बड़ा गर्ल्स हॉस्टल, मिलेंगी 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं
चौराहों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी
यातायात विभाग ने इस अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही को मैनेज करने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात करेगी। इसके साथ ही विभाग ने यात्रियों से सिग्नल बंद होने के दौरान सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने का आग्रह किया है। यह पहली बार नहीं है जब सूरत में इस तरह का उपाय लागू किया गया है। इससे पहले भी भीषण गर्मी के दौरान यातायात विभाग ने लोगों की परेशानी कम करने के लिए सीमित समय के लिए सिग्नल बंद कर दिए थे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 hr agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
18 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
20 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
20 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines