Surat News (भूपेंद्र सिंह ठाकुर): भारत और ब्रिटेन के बीच हुई एक संधि के बाद पहली बार यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक अदालत ने एक शख्स को हत्या का दोषी ठहराया। यह व्यक्ति अपनी बाकी की सजा गुजरात के सूरत में काटेगा। गुजरात के उमर गांव के रहने वाले आरोपी जिगु सोरथी को 2020 में एक महिला की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। 23 साल के आरोपी जिगु ने अपनी 21 साल की मंगेतर भाविनी की बेरहमी से चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी। ब्रिटेन के लेस्टर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जिसके तहत जिगु 4 साल की सजा ब्रिटेन में काट चुका है।
भारत लौटने का अनुरोध
ब्रिटेन की अदालत में चल रहे मुकदमे के दौरान जिगु सोरठी ने भारत लौटने का अनुरोध किया। जिसके बाद जिगु सोरठी को सूरत पुलिस को सौंप दिया गया। यूके सरकार और भारत सरकार के बीच हुए समझौता है, जिसके आधार पर जिगु को बाकी की सजा काटने के लिए सूरत की लाजपोर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: हे भगवान! नौकरी से इतनी नफरत…जानें गुजरात के शख्स ने क्यों काटीं अपने ही हाथ की 4 उंगलियां?
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक, जिगु के प्रत्यर्पण (Extradition) के संबंध में गृह मंत्रालय से एक आदेश मिला। उन्होंने बताया कि उमर गांव का रहने वाला जिगू सोरथी ब्रिटेन में हत्या के मामले में दोषी है। वहां अपनी कुछ सजा पूरी करने के बाद बाकी की सजा सूरत की लाजपोर जेल में काटेगा।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सूरत सिटी के एसीपी के नेतृत्व में हमारी टीम दिल्ली गई। आरोपी को ब्रिटिश अधिकारियों से हिरासत में लिया और उसे सूरत ले आई। भारत और ब्रिटेन की सरकारों के बीच हुए समझौते के अनुसार, वह अब अपनी सजा यहीं काटेगा। आपको बता दें की जिगु की सजा को लेकर सभी जेल विभाग को गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों और नियमों का पालन करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gujarat: गृहमंत्री का कड़ा आदेश, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों का चालान नहीं…अब सीधे भेजें जेल
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
10 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
12 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines