हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात में तेज धमाके के साथ गिरा ट्रेनिंग प्लेन, एक की मौत; ये रही हादसे की वजह

गुजरात में ट्रेनिंग प्लेन गिरने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। हादसे के समय प्लेन में दो लोग सवार थे, जिनमें एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
अमरेली में गिरा प्लेन। Photo-ANI

गुजरात के सौराष्ट्र जिले के अमरेली में रिहायशी इलाके में मंगलवार को एक पायलट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया। तेज धमाके के साथ प्लेन नीचे गिरा। हादसे के समय प्लेन में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ, जब एकाएक अमरेली के गिरिया रोड पर निजी कंपनी का प्लेन एकदम नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि दूसरा शख्स गंभीर है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह प्लेन निजी कंपनी की ओर से संचालित ट्रेनिंग सेंटर का था, जो एकदम क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई।

जोरदार ब्लास्ट से सहमे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमरेली में विमान गिरते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसके बाद आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आधिकारिक तौर पर एक शख्स की मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। विमान DGCA से अप्रूव्ड विजन फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का बताया जा रहा है, जो अमरेली में ही स्थित है। इस इंस्टीट्यूट की ओर से कमर्शियल, प्राइवेट पायलट और कन्वर्जन फ्लाइंग कोर्स संचालित किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन ने सुबह सवा 11 बजे उड़ान भरी थी, लगभग पौने 1 बजे क्रैश हो गया।

एक महीने में तीसरी घटना

गुजरात में एक महीने के भीतर विमान गिरने की यह तीसरी घटना है। जामनगर इलाके में एक दिन पहले एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इससे पहले जगुआर विमान क्रैश हो गया था। ताजा हादसे के बाद जांच के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की वजह तकनीकी खामी मानी जा रही है। आधिकारिक तौर पर हादसे की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:बेटी को ड्रग्स देते थे मेरे पति, फोन कर रखा था हैक; पूर्व DGP की पत्नी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

यह भी पढ़ें:SBI ही नहीं, इन सरकारी बैंकों ने भी सस्ता कर दिया लोन, जानें क्या हैं लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें