गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार जरूरी और उचित कदम उठा रही है। इसी के तहत अहमदाबाद में रिवरफ्रंट का विकास किया जा रहा है। साबरमती रिवरफ्रंट को अब राज्य की राजधानी गांधीनगर तक बढ़ाया जा रहा है। इस रिवरफ्रंट का विकास कई चरणों में किया जा रहा है। रिवरफ्रंट के विस्तार के चरण 6 को लेकर जमीनी कार्य शुरू हो गया है, जो GIFT सिटी से संत सरोवर तक फैला हुआ है।
इस फेज का काम राज्य के सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन PDEU और गिफ्ट सिटी को जोड़ने वाले पुल के उत्तरी हिस्से के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।
सिंगापुर की कंपनी के साथ होगा प्रोजेक्ट
इसके अलावा गिफ्ट सिटी के पास 1.5 किलोमीटर के हिस्से में डायाफ्राम और रिटेनिंग वॉल बनाया जाएगा। इसमें सिंगापुर की कंपनी कंसल्टेंसी सुरबाना जुरोंग को शामिल किया गया है। यह कंपनी सिंगापुर की संप्रभु निवेश कंपनी टेमासेक के स्वामित्व में है। यह कंपनी प्रोजेक्ट के आने वाले चरणों को विकसित करने का काम करेगी।
38 KM तक फैला होगा साबरमती रिवरफ्रंट
प्रोजेक्ट का पूरा हो जाने के बाद साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद में वासना बैराज से लेकर गांधीनगर के पास थर्मल पावर स्टेशन तक 38 किलोमीटर तक फैला होगा। इस प्रोजेक्ट में 7 फेस शामिल हैं। चरण 1 में 11.2 किलोमीटर को कवर किया गया, जिसका उद्घाटन 2009 में हुआ था। वर्तमान में चल रहे दोनों चरणों को आर्किटेक्ट बिमल पटेल के नेतृत्व में एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया था।
3,300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत
इस प्रोजेक्ट का तीसरा चरण पर्यावरण मंजूरी के बाद जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस चरण की अनुमानित लागत 1,000 करोड़ रुपये है, इसे बेंगलुरु स्थित सोभा कंसल्टेंट्स द्वारा डिजाइन किया जा रहा है। टेंडरिंग अभी जारी है। वहीं, चरण 4 से 7 की कुल अनुमानित लागत 3,300 करोड़ रुपये है। GIFT सिटी के पास चल रहा काम चरण 6 के अंतर्गत आता है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
3 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
5 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
6 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines