हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात की इन 5 जगहों पर यात्रियों के लिए शुरू होगा 'रेल कोच रेस्तरां', जानिए कैसी होगी सुविधाएं?

Rail Coach Restaurant In Gujarat: पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल यात्री सुविधाओं को और अधिक आधुनिक और आरामदायक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
Rail Coach Restaurant in gujarat

Rail Coach Restaurant In Gujarat: गुजरात में जल्द ही पांच नए रेल कोच रेस्तरां लॉन्च किए जाएंगे। पश्चिम रेलवे और अहमदाबाद रेलवे डिवीजन यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। बता दें, पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल साबरमती, अंबली रोड, मेहसाणा, भुज और गांधीधाम स्टेशनों पर इस रेल कोच रेस्तरां की शुरुआत करेगा। ये व्हील-माउंटेड रेस्तरां पुराने, अप्रयुक्त ट्रेन डिब्बों से बनाए जाएंगे। इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की बैठने की व्यवस्था होगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में रेल कोच रेस्टोरेंट का निर्माण होने जा रहा है। यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए ‘रेल कोच रेस्टोरेंट’ लॉन्च करने जा रहे हैं। इन अनूठी सुविधाओं में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के फूड ऑप्शन होंगे, “अनुपयोगी ट्रेन डिब्बों को स्टाइलिश, व्हील-माउंटेड रेस्तरां में बदल दिया जाएगा।” यात्रियों और शहर के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए रेल कोच रेस्तरां 24 घंटे ऑपरेट होंगे। इसके अलावा, टेक-अवे काउंटर सुविधा बढ़ाएंगे, जिससे यात्रियों को चलते-फिरते तुरंत ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी।

अहमदाबाद डिविजन के अधिकारी के मुताबिक, इस पहल का मकसद पर्यटकों को लग्जरी कोचों में स्वादिष्ट भोजन का अनुभव देने का प्रयास होगा। रेलवे के अभिनव दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में, पुराने कोचों में अत्याधुनिक डिजाइन, अटैच रसोई के साथ रेस्तरां होंगे। रेल कोच रेस्तरां में खाने के शौकीनों के लिए बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करेंगे। समग्र पर्यावरण-अनुकूल वातावरण को बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए एक मनोरंजक क्षेत्र भी शामिल किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नू त्यागी के मुताबिक, जो रेलवे कोच रेस्टोरेंट बनेगा उसमें सीटिंग में यात्रियों को प्रीमियम डाइनिंग का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इस रेलवे कोच रेस्टोरेंट में इको फ्रेंडली माहौल होगा। रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहेगा और इसमें बाहर ले जाने की सुविधा भी होगी।

अहमदाबाद रेलवे डिवीजन ने ट्वीट किया कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास में, पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद डिवीजन मेहसाणा, साबरमती, अंबली रोड, भुज और गांधीधाम रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेशन क्षेत्रों में ‘रेल कोच रेस्तरां’ शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें- गुजरात में बुलडोजर एक्शन जारी; द्वारका के बाद शक्तिपीठ अम्बाजी में गिराए जा रहे 90 मकान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें