PM Narendra Modi Surat Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सूरत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया। बता दें कि डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है जो कि 67 लाख वर्ग मीटर फैली है। इससे पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने एक रोड शो भी किया।
सूरत डायमंड बोर्स को 3500 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस इमारत का निर्माण फरवरी 2015 में शुरू हुआ था। सूरत दुनिया के 92 प्रतिशत हीरे का उत्पादन करता है। यहां देश विदेश से बड़े व्यापारी हीरे की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस बिल्डिंग के बनने से हीरा कारोबार को बूस्ट मिल सकता है। वहीं इस इमारत के निर्माण से डेढ लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। डायमंड बोर्स का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया आइये जानते हैं उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें।
1. उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 2 बड़े काम हुए हैं। एक तो सूरत मे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत डायमंड बोर्स का उद्घाटन हुआ है।
2. पीएम मोदी ने कहा कि दुबई की उड़ान आज से ही शुरू हो रही है। वहीं बहुत ही जल्द हाॅन्गकाॅन्ग की उड़ान शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में अब तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो गए हैं। इससे टेक्सटाइल, स्टील समेत कई सेक्टर को फायदा मिलेगा।
3. पीएम ने कहा कि पूरे देश में आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को यह बिल्डिंग जरूर देखनी चाहिए। पीएम ने कहा कि सूरत का डायमंड व्यापार 8 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है अब डायमंड बोर्स से लोगों को रोजगार मिलने वाला है।
4. पीएम ने कहा कि आज सूरत की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है।
5. पीएम ने कहा कि अभी डायमंड ज्वैलरी की निर्यात में हम दुनिया में नंबर 1 पर है। लेकिन जेम्स ज्वैलरी में भारत का हिस्सा महज 3.5 प्रतिशत है। इस इमारत के बनने के बाद जेम्स ज्वैलरी की दिशा में ओर भी नए अवसर खुलने वाले हैं।
6. पीएम मोदी ने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स भारतीय डिजाइनरों, भारतीय सामग्रियों और भारतीय अवधारणाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। यह इमारत नए भारत की नई ताकत और नए संकल्प का प्रतीक है।
7. आज सूरत दुनिया के शीर्ष 10 विकासशील शहरों में से एक है। सूरत का स्ट्रीट फूड, कौशल विकास का काम, सब कुछ अद्भुत है। सूरत को कभी ‘सन सिटी’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन आज यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से इसे ‘हीरा नगरी’ बना दिया है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines