PM Modi Speech Vibrant Gujarat Global Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था, जो आज इतना विशाल वट-वृक्ष बन गया है। बरसों पहले मैंने कहा था कि वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ ब्रांडिंग का आयोजन भर नहीं है बल्कि इससे बढ़ कर बॉन्डिंग का आयोजन है। ये बॉन्ड मेरे और गुजरात के सात करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज मुझे स्वामी विवेकानंद की बात याद आ रही है। हर काम को तीन चरणों से गुजरना पड़ता है, पहले लोग इसका उपहास उड़ातें है, फिर विरोध करते हैं, बाद में उसे स्वीकार कर लेते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 2001 में आए भीषण भूकंप से भी पहले गुजरात लंबे समय तक अकाल की स्थिति से जूझ रहा था। भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए… इस बीच एक और घटना घटी गोधरा की हृदयविदारक घटना हुई और उसके बाद गुजरात हिंसा की आग में जल उठा।
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग एजेंडा लेकर चलते थे, वे उस समय भी घटनाओं का अपने तरीके से आंकलन करने में जुटे थे। कहा गया कि गुजरात से यूथ, कारोबारी, इंडस्ट्री.. सब पलायन कर जाएंगे, दुनिया में एक तरह से गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई। पीएम मोदी ने कहा कि जब गुजरात बुरे वक्त से गुजर रहा था, तब कहा गया कि गुजरात कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। उस संकट में मैंने संकल्प लिया कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हो गुजरात को इससे बाहर निकालकर रहूंगा।
पीएम मोदी बोले- मैंने गुजरात को मुश्किलों से निकाला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने गुजरात को बुरे वक्त से, मुश्किलों से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि जब वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत हुई थी, तब गुजरात में कोई बड़े होटल नहीं थे जहां विदेशी मेहमान रुक सकें। यहां तक कि सरकारी मेहमान भी नहीं थे। हमने न सिर्फ गुजरात का पुनर्विकास किया बल्कि इसके भविष्य के बारे में भी सोचा। हमने इसके लिए ‘वाइब्रेंट गुजरात’ को एक प्रमुख माध्यम बनाया। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ को गुजरात के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए और दुनिया से आंख में आंख मिलाकर बात करने का एक माध्यम बनाया।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
8 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
9 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines