Prime Minister Narendra Modi: भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस साल 31 अक्टूबर को देशभर में अनोखा संयोग बना है।
एकता दिवाली के साथ-साथ दिवाली भी मना रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में हैं और उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा की चरण वंदना की, जिसके बाद एकता परेड में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। एकता परेड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा किए कामों को याद किया।
इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का त्योहार मना रहे हैं तो दूसरी तरफ दीपावली का भी त्योहार है। पीएम मोदी की मौजूदगी में एकता परेड आयोजित की गई। 16 राज्यों के 530 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सरदार पटेल ने कई रियासतों को एक किया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संबोधित किया। उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने असंभव को संभव कर दिखाया। सरदार पटेल ने कई राजे-रजवाड़ों को एक किया। सरदार साहब उद्देश्य से राष्ट्रवादी थे।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण एकता को भी दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने संबोधन में कहा कि रेल, हाईवे, इंटरनेट के जरिए गांवों को शहर से जोड़ने का काम किया गया है।
बिना भेदभाव के पीएम आवास योजना के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना किसी प्रकार के मूल्य अंतर के आयुष्यमान योजना का लाभ सभी को मिल रहा है।
भारत धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है- पीएम मोदी
गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन पर काम करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है।
असम और मेघालय के बीच विवाद काफी हद तक खत्म हो गया है। असम में 50 साल पुराना विवाद खत्म हो गया। हजारों विस्थापित लोग असम में अपने घरों को लौट आए हैं।
केवड़िया को मिली विकास कार्यों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर से 284 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। जिसमें उपजिला अस्पताल, ट्रैफिक सर्किल, स्मार्ट बस स्टॉप का शुभारंभ किया गया।
इसके अलावा बोनसाई उद्यान, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया गया। सरदार सरोवर बांध अनुभव केंद्र परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार का भ्रष्टाचार और कदाचार पर सख्त रवैया, नौकरी से हाथ धो सकते हैं ये अधिकारी!
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines