Gujarat News : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के दहेगाम तहसील में गणेश विर्सजन के दौरान 8 लोग डूब गए। इनमें से सभी आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। यह घटना दहेगम वासना सोगठी गांव में हुई। जानकारी के अनुसार लोग गणेश विसर्जन करने के लिए गए थे।
यहां चेक डैम में 8 श्रद्धालुओं के डूबने के बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी तलाश की जा रही है। बता दें कि 2 दिन पहले राज्य के पाटन जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां गणेश विर्सजन के दौरान डूबने से चार की मौत हो गई थी।
जिले के डिप्टी एसपी डीटी गोहिल ने बताया कि दोपहर में 9 लोग मेश्वो नदी पर बने बांध पर आए थे। वह नदी में नहा रहे थे और कुछ लोग वहीं पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित कर रहे थे। इन 9 में से एक नहाते वक्त डूबने लगा तो बाकी लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। अब तक 8 शव रिकवर हुए हैं।
एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात
गोहिल ने आगे बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नदी में केवल 8 लोग ही डूबे थे। इस हिसाब से हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इलाके का कोई और शख्स तो नहीं डूबा है या लापता है इस बात को सुनिश्चित करने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम अभी भी काम कर रही हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines