Para High Performance Center In Gandhinagar: गुजरात के गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पैरा हाई परफॉरमेंस सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। महात्मा मंदिर-गांधीनगर में आयोजित इस समारोह के दौरान गांधीनगर जिले में सिटीजन ओरिएंटेड डिजिटल सेवा सेंटर सुनिश्चित करने के लिए गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और भारत सरकार के अधीन कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन किए गए। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समारोह में आए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का “पैरा हाई परफॉरमेंस सेंटर” गुजरात में शुरू होगा।
पैरा हाई परफॉरमेंस सेंटर गुजरात के पैरा एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए श्रेष्ठ बुनियादी ढांचा और दिव्यांगों की ताकत दिखाने के लिए एक मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले लोग दिव्यांगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनमें हीनता की भावना पैदा होती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों को सम्मानजनक शब्द “दिव्यांग” देकर उनमें आत्मविश्वास पैदा किया है। इसी आत्मविश्वास के कारण आज हर क्षेत्र में दिव्यांगजनों का प्रदर्शन पूरे विश्व में सर्वोच्च स्तर पर भारत में दर्ज किया जाता है।
कब तक होगा तैयार?
गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी के अनुसार, यह केंद्र अगले दो सालों में 316.82 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो जाएगा। खेल केंद्र में 23 पैरालंपिक खेलों में से 12 के लिए ट्रेनिंग सेंटर होगा। इसमें स्पोर्ट साइंस लेबोरेटरी भी होगी। केंद्र के डिजाइन और निर्माण में पूरी तरह से आसानी होगी।
24,290 वर्ग मीटर के खेल केंद्र में 400-400 सीटों वाले दो बहुउद्देशीय हॉल और फिटनेस ट्रेनर के प्रावधान के साथ लेटेस्ट फिटनेस सेंटर होगा। इसमें सिटिंग वॉलीबॉल, व्हीलचेयर रग्बी, व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा डांस स्पोर्ट्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, गोलबॉल, जूडो, ताइक्वांडो, तैराकी आदि खेलों की सुविधाएं होंगी।
ये भी पढ़ें- Gujarat सरकार देती है महिलाओं को 1 लाख रुपये; जानें क्या है योजना?
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
21 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
23 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines