Locomotive Manufacturing Plant Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में भारतीय रेलवे के के लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। यह संयंत्र घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का उत्पादन करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई में भी ददगार साबित होगा। इस दौरान, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया है।
पीएम ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का पहला दिन है। पहले उन्होंने वडोदरा में भव्य रोड शो किया। इसके बाद पीएम दाहोद पहुंचे, जहां पर उन्होंने भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। पीएम ने इसका उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया। आपको बता दें कि यह प्लांट घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन करेगा। साथ ही, ये भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
पीएम का वडोदरा में स्वागत
पीएम मोदी आज ही गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं, जहां पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में भी उमड़ी। इस दौरान, भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान 82 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। उन्होंने मेक इन इंडिया’ के तहत दाहोद में 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से स्थापित रेलवे उत्पादन यूनिट का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़ें: 26 मई की तारीख से PM मोदी का है खास कनेक्शन? इसी दिन शुरू हुआ था राजनीति का नया अध्याय
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
10 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
12 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
12 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines