Moscow-Goa Flight: सोमवार शाम बम की धमकी मिलने के बाद मास्को से गोवा जा रहे एक चार्टर्ड विमान को गुजरात के जामनगर की ओर मोड़ दिया गया। सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फिलहाल, सुरक्षा अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज) अशोक कुमार यादव ने कहा, पुलिस, बीडीडीएस और स्थानीय अधिकारी पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉस्को से गोवा जा रहे विमान को बम की धमकी के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
रूसी दूतावास को किया अलर्ट
बताया जा रहा है कि बम की धमकी के बाद भारतीय अधिकारियों ने रूसी दूतावास को अलर्ट किया है। नई दिल्ली में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि मॉस्को से गोवा जाने वाले अजूर एयर के विमान में कथित तौर पर बम होने की खबर के बारे में भारतीय अधिकारियों ने दूतावास को सतर्क किया था।
उन्होंने बताया कि विमान की जामनगर भारतीय वायु सेना अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। जहाज पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। अधिकारी विमान का निरीक्षण कर रहे हैं।
गोवा एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मॉस्को-गोवा विमान को बम की धमकी और गुजरात के जामनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोवा पुलिस ने एहतियात के तौर पर डाबोलिम हवाई अड्डे और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
चार्टर्ड फ्लाइट का विवरण
जिस विमान में बम की सूचना थी वो बोइंग 757-2Q8m है। फ्लाइट संख्या ZF2401 236 यात्री और आठ क्रू मेंबर को लेकर गोवा आ रही थी। कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (UTC) के अनुसार, फ्लाइट मॉस्को के वानुकोवो आंद्रेई टुपोलेव इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 9:55 बजे रवाना हुई। फ्लाइट को रात 9:49 UTC में गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर उतरना था।
संबंधित खबरें
गुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 hrs agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
4 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines