Meet Gujarat Razia Sheikh: टोक्यों ओलंपिक 2020 में भारत को जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीताने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। इसमे कोई शक नहीं कि नीरज चोपड़ा ने भारत में जेवलिन थ्रो के खेल को एक नहीं पहचान दी है। नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानते हुए कई भारतीय युवा जेवलिन थ्रो के खेल में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नीरज चोपड़ा से पहले भी जेवलिन थ्रो के खेल में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत को ये गोल्ड गुजरात के वडोदरा की रजिया शेख ने दक्षिण एशियाई खेलों में दिलाया था।
1987 में भारत के लिए जीता गोल्ड
1987 के दक्षिण एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड जीतने के बाद भी रजिया शेख को उनके हिस्से की पहचान नहीं मिली। लेकिन टोक्यों ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीताने बाद उन्होंने अपने करियर को एक नया मोड़ दिया। दरअसल, इसके बाद एक युवा लड़ने सावंत ने जेवलिन थ्रो खेलने की इच्छा जाहिर की और ट्रेनिंग के लिए कोच की तलाश करने लगा। इस दौरान उसकी मुलाकात रजिया शेख से हुई। सांवत की दिलचस्पी देखकर शेख ने उन्हें फ्री में जेवलिन थ्रो की ट्रेनिंग देने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: गुजरात CM ने किया ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर MSMEs’ का शुभारंभ, जानिए क्या बोले भूपेन्द्र पटेल?
गुजरात के युवाओं को दे रही फ्री ट्रेनिंग
रजिया शेख ने 2022 की शुरुआत में 16 से 25 साल के महत्वाकांक्षी युवाओं को जेवलिन थ्रो की ट्रेनिंग देनी शुरू की। उन्होंने कहा कि कई लोग इस खेल से अनजान थे, इसलिए मैंने उन्हें भाला, नियम, फिटनेस और इसकी ओलंपिक क्षमता के बारे में सिखाना शुरू किया। फिलहाल रजिया शेख ने अब तक 25 लड़के और लड़कियों को ट्रेंड किया है। इन से कई खिलाड़ियों को रजिया शेख ने अपने रेलवे पेंशन से भाला खरीद कर दिया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
8 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
10 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines