हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'वनतारा' की वाइल्डलाइफ देख हैरान रह गए लियोनेल मेसी, बोले- एक बार फिर आऊंगा यहां

वनतारा के लिए मेसी का यह दौरा नई दिल्ली में ‘G.O.A.T इंडिया टूर 2025’ के समापन के तुरंत बाद हुआ. गौरतलब है कि अनंत अंबानी के द्वारा शुरू किया गया ‘वनतारा’ आज भारत के सबसे उन्नत वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट्स में शुमार है.

विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं. मंगलवार को मेसी ने गुजरात के जामनगर में स्थित अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का दौरा किया. यहां उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और वनतारा टीम के सदस्यों से बातचीत की. लियोनेल मेसी ने वनतारा के इकोसिस्टम को करीब से देखा, जहां शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण, सरीसृप और कई अन्य वन्य जीवों की देखभाल की जाती है. आपको बता दें कि वनतारा का मुख्य उद्देश्य घायल और विस्थापित जानवरों को सुरक्षित वातावरण में पुनर्वास देना और वन्यजीव संरक्षण को प्रोत्साहन देना है.

मेसी का ‘G.O.A.T इंडिया टूर 2025’


फुटबॉल स्टार के साथ उनके लंबे समय के साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और ‘G.O.A.T इंडिया टूर 2025’ की पूरी टीम भी मौजूद रही. सोमवार रात जामनगर में ठहरने के बाद, सभी मेहमान मंगलवार सुबह वनतारा पहुंचे. वहां से उन्होंने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ पारंपरिक पूजा की और फिर कुछ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं. दौरे के दौरान अनंत अंबानी ने मेसी को वनतारा की स्थापना, उसकी कार्यप्रणाली और जानवरों के बचाव अभियानों के बारे में बताया. कई तस्वीरों में दोनों को आपस में बातचीत करते और संरक्षण केंद्र के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते देखा गया.

फिर से वनतारा आएंगे मेसी


इस मौके पर मेसी ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए वनतारा की सराहना की और कहा, ‘यहां जो काम हो रहा है, वो सच में प्रेरणादायक है. जानवरों के प्रति दिखाई जाने वाली संवेदनशीलता और उनके बचाव, देखभाल की व्यवस्था प्रभावशाली है. हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया और खुद को बेहद सहज महसूस किया. यह ऐसा अनुभव है, जो दिल में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा यहां आएंगे ताकि इस नेक उद्देश्य को समर्थन दे सकें.’

विज्ञापन

देश की हाईटेक वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन


आपको बता दें कि वनतारा के लिए मेसी का यह दौरा नई दिल्ली में ‘G.O.A.T इंडिया टूर 2025’ के समापन के तुरंत बाद हुआ. गौरतलब है कि अनंत अंबानी के द्वारा शुरू किया गया ‘वनतारा’ आज भारत के सबसे उन्नत वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट्स में शुमार है. मेसी जैसे वैश्विक आइकन की उपस्थिति ने न सिर्फ वनतारा की वैश्विक पहचान को और बल दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि खेल और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola