In Superstition belief Brother and sister killed younger sister in Gujarat: गुजरात के जामनगर जिले में अंधविश्वास में डूबे भाई-बहन ने कथित तौर पर अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी ने दावा किया कि उन्होंने उसे इसलिए मारा था क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वह जिंदा रही तो उनके परिवार में किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु हो जाएगी। यह घटना 16 अक्टूबर की रात को जामनगर जिले के ध्रोल तालुका के हाजामचोरा गांव में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
राकेश और सविता को मौके से लिया गया हिरासत में
मंगलवार को यह मामला तब सामने आया जब फार्म के मालिक बिपिन बरैया जहां तीनों भाई-बहन रहते थे। उन्हें शारदा तड़वी के भाई के व्यवहार को देखकर संदेह हुआ। जिसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां शारदा का शव मिला। राकेश और सविता को मौके से हिरासत में लिया गया और बुधवार को बरैया की शिकायत दर्ज की गई। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वे बहुत धार्मिक थे और नवरात्रि के पहले दिन से उपवास कर रहे थे। ध्रोल पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी प्रकाश पनारा ने कहा कि शारदा और सविता ने कमरे में चामुंडा देवता का आह्वान किया करते थे।
चाकू से कई वार किए
अनुष्ठान के दौरान सविता ने कहना शुरू कर दिया कि शारदा के पापों का घड़ा भर चुका है, अगर वह जीवित रही, तो उनके परिवार में असामयिक मृत्यु हो जाएगी। इसके बाद राकेश और सविता ने शारदा के कपड़े निकाल दिए और राकेश ने उसे लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सविता ने उस पर चाकू से कई वार किए। ध्रोल पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी प्रकाश पनारा ने कहा कि उनकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद भाई-बहन उसे खींचकर कमरे से बाहर आंगन में ले आए और उसके सिर को लोहे की चारपाई पर और फिर दीवार पर बार-बार पटका। तीनों भाई-बहन अत्यधिक धार्मिक थे। वे नवरात्रि के उपवास की वजह से खाना नहीं खा रहे थे। कमरे में हमें कई देवी-देवताओं की तस्वीरें मिलीं।
चामुंडा माता मंदिर में पूजा करने भी गए
पनारा ने आगे बताया कि राकेश और शारदा पिछले डेढ़ साल से गांव में रह रहे थे और बरैया के फार्म में मजदूरी करते थे। करीब एक सप्ताह पहले सविता गांव आई थी। नवरात्रि से पहले वे चोटिला स्थित चामुंडा माता मंदिर में पूजा करने भी गए थे। जब उन्होंने 16 अक्टूबर की रात को अनुष्ठान करना शुरू किया, तो उनके साथ कुछ 8-10 अन्य लोग भी थे। आधी रात के बाद सविता और शारदा ने देवी का आह्वान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह परिवार दाहोद के मांडव गांव का मूल निवासी है और पुलिस को पता चला है कि उनके पिता भी गहरे धार्मिक हैं और कई अनुष्ठान करते हैं।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines